Sun, Mar 15, 2026
24 C
Gurgaon

यमुनानगर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

यमुनानगर, 5 अप्रैल (हि.स.)। बीमारी से परेशान सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बीएनएस 174 के तहत कार्यवाही की गई। मृतक की पहचान हरजीत सिंह (58) नानकपुरा, फर्कपुर के रूप में हुई।

शनिवार को मृतक के बड़े भाई हरचरण सिंह ने बताया कि हरजीत सिंह रात को खाना खाने के बाद घर से घूमने निकला और जब वह रात को दो घंटे तक वापस नहीं आया तो हम सभी उसे खोजने निकले। तभी सोशल मीडिया के ग्रुप में इस घटना की जानकारी मिली कि हरजीत सिंह का हेमकुंट एक्सप्रेस गाड़ी से हादसा हो गया है । हम तुरंत मौके पर पहुंचे तो पुलिस शव को ले जा चुकी थी। हरजीत सिंह जगाधरी रेलवे कारखाना की वैगन शॉप में वेल्डर का काम करता था और 2023 में उसने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले ली थी। उसकी दो विवाहित बेटियां और एक बेटा है। वह रिटायर होने के बाद बीमार रहता था । राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories