Fri, Feb 20, 2026
25 C
Gurgaon

राजस्व मंत्री ने जिला अस्पताल में उपचाररत घायलों क़ा जाना हालचाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

बलौदाबाजार, 30 मई (हि.स.)। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज शुक्रवार को जिला अस्पताल बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे उपचाररतबच्‍चों से मिलकर उनका स्वास्थ्य और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने घटना के बारे में भी पूछताछ की। राजस्व मंत्री ने वहां उपस्थित परिजनों से भी मुलाकात की। बेहतर ईलाज हेतु चिकित्सकों क़ो निर्देशित किया।

राजस्व मंत्री वर्मा ने सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी से उपचाररत सभी पीड़ित बच्‍चों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि, जिला अस्पताल में भर्ती 8 लोगों का ईलाज जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। आज सभी क़ो डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान राजस्व मंत्री ने अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों से भी मिले और अस्पताल में मिल रहे इलाज व सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी जायजा लिया और माह में डिलीवरी की संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृतक प्रतीक कोसले के शोक संतप्त परिवार से मिले और उन्हें ढाढंस बंधाया। उन्होंने आरबीसी 6- 4 के प्रावधान के तहत मृतक के परिजन क़ो सहायता राशि 4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

उल्‍लेखनीय है कि, गुरुवार क़ो बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, एसडीएम अमित गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories