Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

रीवाः खड़े ट्रेलर से टकराई महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों की कार, तीन की मौत और पांच घायल

रीवा, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी में पूर्वांचल ढाबा के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनगवां थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा ग्राम मढ़ी में सोमवार की रात करीब 10 बजे हुआ। भोपाल पासिंग कार (एमपी 04, बीसी-2690) में सवार सभी लोग प्रयागराज महाकुम्भ में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार चालक को नींद का झोंका आया, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार होने के कारण से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। सभी की हालत गंभीर बताई गई है। उनका इलाज कराना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories