Tue, Mar 24, 2026
24 C
Gurgaon

रीवाः मुख्यमंत्री आज करेंगे इंडो-यूरोपियन शैली में निर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण

रीवा, 4 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) रीवा राजनिवास सर्किट हाउस परिसर में नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल लोकार्पण के अध्यक्ष रहेंगे। इंडो-यूरोपियन शैली में पुनर्घनत्वीकरण योजना से 656.45 लाख रुपये की लागत से नवीन विश्राम गृह सभी आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी एसपी शुक्ल ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद जनार्दन मिश्र, विधायकगण नागेन्द्र सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, अभय मिश्रा, नरेन्द्र प्रजापति सहित अध्यक्ष जिला पंचायत नीता कोल, महापौर अजय मिश्रा तथा नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।

पुनर्घनत्वीकरण योजना से म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 2200 वर्ग मीटर में नवनिर्मित विश्राम गृह के भूतल में एक स्विट रूम, एक बेडरूम, एक वेंटिंग एरिया, 24 सीटर मीटिंग हॉल, ड्राइंग रूम, 14 सीटर डायनिंग एरिया, किचन स्टोर व पीछे कोर्ट यार्ड का निर्माण कराया गया है। जबकि प्रथम तल में एक व्हीआईपी स्विट रूम सहित चार स्विट रूम बनाये गये हैं। भवन में लिफ्ट एवं अग्निशमक यंत्र का भी प्रावधान किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories