जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों की गणना शुरू

0
354

अलीपुरद्वार, 05 मार्च (हि. स.)। जिले के जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों की गणना शुरू हो गई है। यह गणना छह मार्च तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि गैंडों की गणना हर दो साल में की जाती है। पिछली गणना 2022 में की गई थी। जब जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में 292 एक सींग वाले गैंडे पाए गए थे। वन विभाग को उम्मीद है कि इस बार संख्या बढ़ेगी। इस दिन जलदापाड़ा एनआईसी में आधिकारिक तौर पर गैंडे की जनगणना शुरू हुई।

जलदापाड़ा के डीएफओ प्रवीण कासवान ने कहा कि गैंडे की गणना के लिए कुल 400 लोगों को तैनात किए गए है। जिसमें 13 एनजीओ के सदस्य शामिल हैं। जबकि 70 कुनकी हाथियों की मदद ली जा रही है। गैंडा जनगणना के लिए जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान को 65 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here