ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला! उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

0
129

ऋषिकेश में रेल हादसा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास देर रात हुआ।

बड़ा हादसा टला

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उज्जैन एक्सप्रेस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था। इसी कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

संटिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रेलवे यार्ड में उज्जैन एक्सप्रेस की संटिंग की जा रही थी। इसी दौरान तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर मची अफरा-तफरी

उज्जैन एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरते ही तेज आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

रेलवे और पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक को खाली कराने और स्थिति नियंत्रित करने का काम शुरू किया गया।

जांच में जुटा रेलवे विभाग

रेलवे विभाग अब उज्जैन एक्सप्रेस हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here