Tue, Mar 3, 2026
30 C
Gurgaon

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हृदय का सफल प्रत्यारोपण, युवक को मिली नई जिंदगी

नई दिल्ली, 9 जनवरी (हि.स.)। राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में बुधवार को हृदय प्रत्यारोपण में दूसरी बार सफल रहा। इसके लिए 23 वर्षीय ब्रेन डेड मरीज के हृदय को दिल्ली यातायात पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए गंगाराम अस्पताल से पहुंचाया गया। उसे 19 वर्षीय युवक में सफल प्रत्यारोपण किया गया। मरीज अभी आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में है।

इस जटिल ऑपरेशन को आरएमएल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय ग्रोवर और प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र सिंह झाझरिया के नेतृत्व में डॉ. पलाश अय्यर, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. रंजीत नाथ, डॉ जसविंदर कोहली के साथ करीब दर्जन भर स्टाफ ने छह घंटे में पूरा किया।

कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय ग्रोवर ने बताया कि यह दूसरी बार सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया है। इससे पहले दो साल पूर्व एक सफल प्रत्यारोपण किया गया था। यह उपलब्धि संस्थान के लिए मील का पत्थर है, जिसे आज फिर दोहराया गया है। उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय युवक पिछले तीन महीने से हृदय के इंतजार में था। बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल में एक 23 साल के व्यक्ति के ब्रेन डेड होने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक डोनर के किडनी और लिवर को उसी अस्पताल में एक मरीज को दिया गया और उसके दिल को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए गंगाराम अस्पताल से लाया गया। बुधवार रात को सर्जरी शुरू की गई जो छह घंटे चली और सफल रही। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का पल है क्योंकि हमने दूसरी बार ये महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

आरएमएल के निदेशक और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ अजय शुक्ला ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल और संस्थान के लिए मील का पत्थर है जो कार्डियोलॉजी की पूरी टीम ने अथक मेहनत से प्राप्त किया है। इस टीम के डॉ. ग्रोवर, डॉ. नरेंद्र और सीटीवीएस टीम, डॉ. जसविंदर के साथ पूरी कार्डियक एनेस्थीसिया टीम, सभी नर्सिंग स्टाफ, ओटी और अन्य कर्मचारियों ने संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय काम करने के लिए बहुत बधाई। यह उपलब्धि आने वाले सालों में भी संस्थान के लिए प्रेरणा के तौर पर रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories