Sun, Mar 15, 2026
27 C
Gurgaon

राजस्थान के सिरोही में हुए सड़क हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत

सिरोही, 06 मार्च (हि.स.)। राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड में आज तड़के हुए सड़क हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तड़के लगभग तीन बजे किवरली के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ट्रॉले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रॉले के नीचे जा घुसी।

माउंट आबू सीओ गोमाराम के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के क्षेत्र में तेज धमाके की आवाज गूंज उठी। हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस वैन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि मौके पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन कार बुरी तरह से पिचकने के कारण शव अंदर फंस गए थे। क्रेन की मदद से ट्रॉले में फंसी कार को बाहर निकाला गया और दरवाजे तोड़कर घायलों को निकाला गया। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर मोर्चरी भेजा गया।

हादसे में जालोर जिले के कुम्हारों का वास निवासी नारायण प्रजापत (58) पुत्र नरसाराम, उनकी पत्नी पोशी देवी (55), बेटे दुष्यंत (24), ड्राइवर कालूराम (40) पुत्र प्रकाश चांदराई, उनके बेटे यशराम (4) और जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत की मौत हो गई। वहीं जयदीप की मां दरिया देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories