Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

तेज रफ्तार का कहर, दो की मौत तीन गम्भीर रूप से घायल

अमेठी, 14 मार्च (हि.स.)। होली के दिन सुबह-सुबह अमेठी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत जामों – गौरीगंज मार्ग पर स्थित लालूपुर ढाबिया के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक पर बैठे कुल तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया। जहां घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

जामों कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दोनों मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। जिसमें पहला मदन कुमार मिश्र पुत्र कामता प्रसाद मिश्र निवासी पांडेय का पुरवा कटेहटी, जनपद प्रतापगढ़ और दूसरा अजय कुमार पांडे पुत्र अशोक कुमार पांडे निवासी भोएं थाना जामों जनपद अमेठी के रहने वाले हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories