उत्तर प्रदेशः बलरामपुर में ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

बलरामपुर ,15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में काेतवाली देहात अंतर्गत चकवा पुलिस चौकी के पास भयंकर सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करते समय कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गुरुवार काे बताया कि काेतवाली देहात क्षेत्र में बीती देर रात लगभग डेढ़ बजे ओवरटेक के दाैरान अर्टिगा कार ट्रक घुस गई। हादसे में पांच मृतकाें की पहचान जीतेंद्र कुमार (35), फूलबाबू (35), विजय गाैतम (40), शिवकुमार (22) और आदित्य (8) के रूप में हुई हैं। मृतक गोंडा जिले के इटियाथोक निवासी हैं, जो एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने श्रावस्ती से गाेंडा जा रहे थे। तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। हादसे में आठ लाेग घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शुरूआती जांच में पता चला है कि कार में बच्चों सहित कुल 13 कुल लोग सवार थे। पुलिस ने ट्रक काे कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। उधर देर रात ही हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया है। उन्हाेंने डाॅक्टराें काे घायलाें काे बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories