Mon, Mar 2, 2026
19 C
Gurgaon

शिमला में दो सड़क हादसे, एक महिला की मौत, तीन घायल

शिमला, 07 अप्रैल (हि.स.)। जिला शिमला के ठियोग और बालूगंज थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना ठियोग क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार कुमारी नेहा पुत्री कामना राम निवासी छैला कांता शर्मा पत्नी हरिदत्त शर्मा निवासी गांव छैला की कार (एचपी09सी-1936) में उनके साथ सवार होकर घर जा रही थीं। रविवार शाम जब वे दसाणा कैंची के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में कार सवार दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ठियोग ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात कांता शर्मा की मौत हो गई। ठियोग पुलिस ने इस हादसे को लेकर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) व 106 के तहत मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

दूसरी घटना बालूगंज थाना क्षेत्र की है। प्रेम सिंह पुत्र स्वर्गीय बाला राम, निवासी कंडा जिला शिमला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे के साथ स्कूटी (एचपी63-3221) पर कंडा से घनाहट्टी की ओर जा रहे थे। घनाहट्टी के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार (एचपी10सी-0304) अचानक सड़क पर आ गई, जिससे उनकी स्कूटी उससे टकरा गई। हादसे में दोनों को चोटें आईं और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा।

बालूगंज थाना पुलिस ने प्रेम सिंह के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories