Fri, Mar 13, 2026
32 C
Gurgaon

खाटू श्याम जा रही रोडवेज बस हादसे का शिकार, एक महिला की मौत, 12 यात्री घायल

झालावाड़, 30 मई (हि.स.)। झालावाड़ में गुरुवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खाटू श्यामजी जा रही एक रोडवेज बस ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा रात करीब 10 बजे जमुनिया के पास हुआ। रोडवेज बस झालावाड़ डिपो से लगभग 20 यात्रियों को लेकर खाटू श्यामजी के लिए रवाना हुई थी। जमुनिया के पास बस चालक एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।

घायल ड्राइवर के अनुसार हादसे के समय बस का ब्रेक भी फेल हो गया था, जिससे बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कंडक्टर साइड पर बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को एंबुलेंस से झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में सुकेत निवासी संतोष बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घायल यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया। एडीएम सत्यनारायण अमेठा, एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कंडक्टर राधेश्याम लोधा ने बताया कि हादसे के समय वह टिकट चेक कर रहे थे। तभी एक जोरदार झटका लगा और उसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories