Sun, Mar 15, 2026
28 C
Gurgaon

सोनीपत में चलती ट्रेन में लूटपाट और मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत, 17 मार्च (हि.स.)। चलती ट्रेन में चाचा-भतीजे से लूटपाट और मारपीट में शामिल

तीन युवकों को जीआरपी थाना सोनीपत की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला

दर्ज किया गया है।

पीड़ित अनिल ने रविवार को शिकायत दी थी कि वह अपने भतीजे राहुल

के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली जाने के लिए विकलांग डिब्बे में सवार

हुआ। जैसे ही ट्रेन सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रुकी, तीन युवक डिब्बे में चढ़े, जिनमें

से एक के हाथ में धारदार हथियार (चापड़) था।

तीनों युवकों ने यात्रियों से लूटपाट करने

की कोशिश की। जब अनिल और राहुल ने इसका विरोध किया, तो एक आरोपी ने अनिल के चेहरे पर

थप्पड़ मारा और पीट पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जबरन दो हजार लूट लिए और अनिल

व राहुल की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने रेलवे ट्रैक पर चैन पुलिंग कर ट्रेन रोकी

और भाग गए। जीआरपी सोनीपत के एसआई महाबीर सिंह ने साेमवार काे बताया कि उन्हें सूचना

मिली तो पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों

की तलाशी में लूटी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों

की पहचान इस प्रकार हुई संदीप निवासी तिहाड़ कलां, थाना सदर, सोनीपत से एक हजार रुपये

बरामद, निखिल निवासी सरदारों वाली गली, नियर जाट कॉलेज, सुभाष नगर, सोनीपत के पास 500

रुपये जबकि मोहित निवासी सेवली, थाना राई, सोनीपत 500 रुपए और चापड़ बरामद किया गया

है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories