Sat, Mar 21, 2026
17 C
Gurgaon

रांची में कैशियर से दिनदहाड़े 13 लाख की लूट, विरोध करने पर एक को मारी गोली

रांची, 30 दिसंबर (हि.स.)। राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कैशियर से 13 लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना का विरोध करने पर एक होटल मैनेजर को गोली मार दी। होटल मैनेजर का नाम सुमित कुमार बताया गया है। वह होटल लोटस के मैनेजर बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक में 13 लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने मारपीट कर और हथियार का भय दिखाकर रुपये लूट लिये। सभी बदमास मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। बैग में 13 लाख रुपये थे। इसी बीच होटल लोटस के मैनेजर सुमित वहां पहुंच गये और हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गये। इसी दौरान बदमाशों ने होटल के मैनेजर सुमित को गोली मार दी। उन्हें रिम्स भेजा गया है।

ओपी के सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपित जल्द पकड़े जायेंगे। नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories