Thu, Mar 5, 2026
30 C
Gurgaon

राजा के पक्षधर नेताओं की प्रधानमंत्री को चेतावनी- हेलीकॉप्टर से भागने की तैयारी कर लें

काठमांडू, 20 मई (हि.स.)। नेपाल में राजसंस्था की पुनर्बहाली को लेकर 29 मई से शुरू होने जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन से गणतंत्र को समाप्त करने का दावा करते हुए आरपीपी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को हेलीकॉप्टर से भागने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार का अनिश्चितकालीन आंदोलन देश में राजसंस्था की पुनर्बहाली के बिना नहीं रुकने वाला है।

राजशाही पक्षधर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने कहा कि जब जनता सड़कों पर आएगी तो सत्ता पर बैठे लोगों को भागने का भी मौका नहीं मिलेगा। बांग्लादेश में शासन पर बैठे लोगों को जनता ने कैसे भगाया, इस बात की याद दिलाते हुए लिंगदेन ने कहा कि हालांकि, हम उस तरह का कुछ भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ओली के स्वास्थ्य और उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर से भागने का मौका दिया जाएगा। लिंगदेन का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन अगर सरकार ने बल प्रयोग किया तो जनता के आक्रोश को वो संभाल नहीं पाएगी।

आरपीपी के नेतृत्व में 29 मई से 40 से अधिक संगठनों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की है। नेपाल में 29 मई को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और आरपीपी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने दावा किया है कि गणतंत्र दिवस के दिन से ही गणतंत्र को खत्म कर राजसंस्था पुनर्बहाली के लिए संघर्ष की शुरुआत की जा रही है और इसे अंजाम तक पहुंचा कर ही विराम दिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories