रुद्रप्रयाग हादसा: यात्रियों से भरी बोलेरो पर गिरा पत्थर, दो की मौत – जानिए पूरी खबर

0
322

रुद्रप्रयाग हादसे की बड़ी खबर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग हादसे में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बोलेरो पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया।

बोलेरो वाहन पर गिरा पत्थर

यह बोलेरो सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही थी। मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में अचानक ऊपर से पत्थर गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

घायलों का उपचार जारी

रुद्रप्रयाग हादसे में वाहन के कुल 11 यात्री सवार थे। छह लोग घायल हुए। स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया। दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक और घायल यात्रियों की पहचान

मृतकों में रीता पत्नी उदय सिंह और चंद्र सिंह शामिल हैं। घायलों में नवीन सिंह रावत, ममता, प्रतिभा, मोहित चौहान, राजेश्वरी और चालक पंकज शामिल हैं।

केदारनाथ यात्रा पर असर

रुद्रप्रयाग हादसा सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच हुआ। यह मार्ग केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों का प्रमुख रास्ता है। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत है और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here