होली के आयोजन के बहाने ग्रामीण युवाओं ने एकता की अलख जगाई

0
306

चंपावत, 16 मार्च (हि.स.)। बाराकोट विकासखंड के सुदूरवर्ती गांव पाड़ासोशेरा के देवेश्वर धाम में युवाओं द्वारा खड़ी होली का आयोजन किया। इस अवसर पर युवा अधिवक्ता लोकमान अधिकारी (कृष्णा), शंकर अधिकारी, प्रदीप अधिकारी, चान अधिकारी, गोकुल अधिकारी, गोलू अधिकारी, रोहित अधिकारी, भरत अधिकारी, मोहित अधिकारी, मनोज अधिकारी, बसंत अधिकारी, अमन अधिकारी, उमेद सिंह, तिर्लोक सिंह सहित अन्य ग्रामीण युवकों ने भगवान शिव से गांव की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। खड़ी होली के आयोजन के दौरान, सभी उपस्थित लोगों ने भोले नाथ जी की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना था। युवाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने गांव के लोगों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here