रक्सौल सूर्य मंदिर छठ घाट पर तैयारी अंतिम चरण में, सेल्फी प्वाइंट और भव्य सज्जा का होगा आकर्षण

पूर्वी चंपारण, 25 अक्टूबर (हि.स.)। रक्सौल शहर के सूर्य मंदिर छठ घाट को छठ महापर्व के लिए सजाने और संवारने का कार्य अंतिम चरण में है। सूर्य मंदिर समिति के सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया और मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि नगर परिषद रक्सौल और रिपूराज एग्रो प्रा. लि. के सहयोग से घाट और तालाब की सफाई, पंडाल निर्माण और सजावट जोरों पर है।

घाट पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुष्प सज्जा, विधुत सज्जा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। पंडाल में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जो इस बार का मुख्य आकर्षण होगा। इसके अलावा, हेल्प डेस्क और माईकिंग की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर रक्सौल पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार और रक्सौल थानाध्यक्ष ने घाट पर सजावट और तैयारी का निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। समिति के राकेश कुशवाहा, राजू कुमार गुप्ता, पवन किशोर कुशवाहा, आलोक कुमार श्रीवास्तव और दीपक कुमार गुप्ता समेत कई सदस्य भी उपस्थित रहे।

सूर्य मंदिर समिति का उद्देश्य इस महापर्व को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से शानदार बनाना है। समिति ने बताया कि इस तैयारी के साथ छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षक और सुविधाजनक अनुभव प्रदान किया जाएगा।

छठ महापर्व के दौरान रक्सौल सूर्य मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने और पारंपरिक अनुष्ठान करने की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। इस महापर्व से न केवल धार्मिक उत्साह बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक एकता को भी मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories