Wed, Feb 18, 2026
17 C
Gurgaon

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में हीरो फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई घंटे बाद पाया काबू

रेवाड़ी, 29 मार्च (हि.स.)। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित धारूहेड़ा में हीरो फैक्टरी में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग के कारण एक्सटेंशन बिल्डिंग की छत गिर गई। छत का मलबा गिरने से चार-पांच कर्मचारियों को मामूली चोट आई हैं। सूचना के बाद दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा में हीरो फैक्टरी का प्लांट बना हुआ है। इस प्लांट की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी, इसी संयंत्र में वर्ष 2006 में एक एक्सटेंशन बिल्डिंग बनाई गई थी। इसमें अस्थाई इंटीरियर का काम किया हुआ है। इस एक्सटेंशन बिल्डिंग में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई, उस वक्त वहां पर 10 से 12 कर्मचारी मौजूद थे। आग की वजह से छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया, जिसमें कुछ मजदूर दब गए, हालांकि कुछ देर बाद ही अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। एक कर्मचारी अभी लापता बताया जा रहा है।

सूचना के बाद दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेवाड़ी से तीन, बावल से दो और धारूहेड़ा की दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना के बाद सेक्टर छह और धारूहेड़ा थाना से पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories