पानीपत सड़क हादसे में मां बेटा घायल, ड्राइवर मौके से फरार

पानीपत, 28 मार्च (हि.स.)। गांव बुआना लाखू के पास एक सड़क हादसे में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में गन्नौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। थार चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिक़ायत के अनुसार घायल योगेंद्र और उनकी मां रोशनी देवी सोनीपत के गांव पुगथला के रहने वाले हैं। 26 मार्च को वे शाहपुर, पानीपत में किसी काम से गए थे। वापसी के दौरान बवाना लाखू के पास पुट्ठर मोड पर गन्नौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद थार ड्राइवर कुछ देर रुका। जब आसपास कोई नहीं दिखा, तो मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में रोशनी देवी का हाथ और योगेंद्र का पैर टूट गया। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए। योगेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories