Wed, Feb 11, 2026
23 C
Gurgaon

सहारनपुर में फैक्ट्री विस्फोट: बॉयलर फटने से लगी आग, दो मजदूरों की मौत, चार घायल

सहारनपुर : फैक्ट्री में आग लगने से मालिक समेत पांच झुलसे, दो की मौत

सहारनपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार शाम एक टायरों से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई और चार लोग झुलसकर घायल हो गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई।

बॉयलर फटने से लगी भीषण आग

मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव का है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बॉयलर पाइप के बीच दो मजदूर वेल्डिंग कर रहे थे, तभी अचानक बॉयलर फट गया और आग भड़क उठी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। गैस रिसाव होने से धुआं फैल गया और अंदर मौजूद मजदूर बाहर नहीं निकल सके।

दो की मौत, चार घायल

इस हादसे में 27 वर्षीय शोएब (कलियर निवासी) और 50 वर्षीय कल्लू (मुजफ्फरनगर निवासी) की मौत हो गई। वहीं, फैक्ट्री मालिक बृजेश प्रजापति और मजदूर सुहैल, विशाल, जितेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

जांच के लिए बनी टीम

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वेल्डिंग के दौरान प्रेशर बढ़ने से विस्फोट हुआ। एक जांच टीम गठित की गई है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानक पूरे किए गए थे या नहीं।

परिजनों में कोहराम

देर रात मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories