Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

सहरसा में प्रथम चरण के मतदान में दिखा उत्साह, स्वीप आइकॉन ने बढ़ाया हौसला

सहरसा में प्रथम चरण के मतदान में दिखा उत्साह, स्वीप आइकॉन ने बढ़ाया हौसला

सहरसा, 6 नवंबर (हि.स.)। जिले के जिला परिषद् सहरसा क्षेत्र में आज प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगीं, जिसमें पहली बार मतदान करने वाले युवा और 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता विशेष रूप से सक्रिय दिखे।

मतदाताओं को प्रेरित करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम की ओर से विशेष प्रयास किए गए। स्वीप आइकॉन संचिता बसु ने मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से संवाद करते हुए कहा, “मतदान लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।” उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

मतदान केंद्रों पर बच्चों के लिए खिलौनों की व्यवस्था की गई, जिससे परिवार सहित आने वाले मतदाताओं का अनुभव और भी सकारात्मक बना। साथ ही, मतदान के बाद यादगार तस्वीरों के लिए सेल्फ़ी प्वाइंट लगाए गए।

मतदाताओं की सुविधा के लिए कुर्सियाँ, सोफा, पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। स्थानीय मतदाताओं ने स्वीप टीम द्वारा किए गए इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे मतदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। विशेषकर बुजुर्ग मतदाताओं ने सुविधाओं के कारण आसानी से मतदान करने की खुशी जताई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories