Thu, Feb 19, 2026
23 C
Gurgaon

संजय सिंह और आतिशी आराेप वापस लें ताे मैं केस न चलाने पर कर सकता हूं विचार: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली, 27 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के वकील ने आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि अगर संजय सिंह और आतिशी आरोप वापस लेते हैं तो वह उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि का मुकदमा नहीं चलाने के बारे में सोच सकते हैं। चीफ एडिशनल जुडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को करने का आदेश दिया।

साेमवार सुनवाई के दौरान आतिशी और संजय सिंह की ओर से पेश वकील रजत भारद्वाज ने कहा कि उन्हें शिकायत की जो प्रति दी गई है, उसके कुछ पन्ने अपठनीय हैं। उसके बाद कोर्ट ने संदीप दीक्षित के वकील को निर्देश दिया कि वे आरोपिताें के वकील को पठनीय दस्तावेज दें। संदीप दीक्षित के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगर संजय सिंह और आतिशी उनके ऊपर लगाए आरोप वापस लेते हैं तो वह उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि का मुकदमा नहीं चलाने के बारे में सोच सकते हैं।

बता दें कि कोर्ट ने 16 जनवरी को संदीप दीक्षित की याचिका पर आतिशी मार्लेना और संजय सिंह को नोटिस जारी किया था। संदीप दीक्षित ने अपनी याचिका में कहा है कि आतिशी मार्लेना और संजय सिंह ने 26 दिसंबर 2024 को एक पत्रकार वार्ता िआरोप लगाया गया है कि संदीप दीक्षित ने भाजपा से करोड़ों रुपये लिए हैं। उन्हाेंने आरोप लगाया गया है कि संदीप दीक्षित ने भाजपा के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने की साजिश रचने में शामिल है। याचिका में कहा गया है कि आतिशी मार्लेना और संजय सिंह ने पत्रकार में जो कुछ भी कहा वो झूठ और बेबुनियाद है।

याचिका में कहा गया है कि आतिशी और संजय सिंह के बयानों के जरिये संदीप दीक्षित की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। बता दें कि संदीप दीक्षित दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार हैं। इसी सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उम्मीदवार हैं। बता दें कि दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories