Sun, Mar 8, 2026
35 C
Gurgaon

संदिग्ध अवस्था में बाग में वृद्ध महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर, 10 जून (हि.स.)। जिले में मंगलवार को एक वृद्ध महिला का शव नहर किनारे बाग में संदिग्ध अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है।

कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत नहर के किनारे पहरवापुर गांव के समीप कोरसम गांव निवासी हरिनाम सिंह के बाग में आज दोपहर बाद संदिग्ध अवस्था में वृद्ध महिला भोला देवी(65) पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश निवासी पहरवापुर थाना कल्याणपुर का शव देखा गया तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

इस मामले में मृतक महिला के पुत्र राकेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी मां मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे घर से निकली थी इसके बाद वापस नहीं पहुंची थी। गांव के लोगों ने जानकारी दी कि मां बाग में संदिग्ध अवस्था में पड़ी हैं। मौके पर जाकर देखा तो मां की मौत हो चुकी थी।

उप निरीक्षक यशकरण सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत उसी के अनुरूप अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories