Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

फिल्म ‘द भूतनी’ के इवेंट में संजय दत्त की ग्रैंड एंट्री ने बटोरी सुर्खियां

मुंबई में हाल ही में संजय दत्त स्टारर हॉरर फिल्म ‘द भूतनी’ का एक स्पेशल लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इवेंट के दौरान फिल्म के कलाकारों ने एक बेहद यूनिक एंट्री की। सभी सितारे काले रंग की ओपन जीप में पहुंचे, जिसे सनी सिंह ड्राइव कर रहे थे। संजय दत्त उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि मौनी, पलक और अन्य कलाकार पीछे खड़े नजर आए। जीप का लुक भी हॉरर थीम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था, जो दर्शकों को डर और मस्ती का फ्यूजन महसूस करवा रहा था।

इवेंट के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब भीड़ और कैमरों के बीच पलक तिवारी को गोद में उठाकर उतारा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संजय दत्त ने सीक्वल पर दिया बड़ा बयान

फिल्म की रिलीज से पहले संजय दत्त ने कहा, “अगर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, तो ‘द भूतनी’ का सीक्वल भी जरूर बनाएंगे।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर भी उत्साह जताया और कहा कि यह एक क्रेजी कॉमेडी फिल्म होगी।

फिल्म की कहानी

‘द भूतनी’ की कहानी एक भूतनी (मौनी रॉय) और एक लड़के (सनी सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है। भूतनी उस लड़के के पीछे पड़ जाती है और उसे इस सिचुएशन से निकालने आता हैै। फिल्म में पलक तिवारी, सनी सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म ‘द भूतनी’ एक मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और इसके ट्रेलर व इवेंट ने पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories