भिलाई की संस्कृति त्रिवेदी ने सिविल सेवा परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की

0
330

रायपुर/दुर्ग, 23 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के भिलाई की संस्कृति त्रिवेदी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 17वीं रैंक हासिल की है।ऑल इंडिया रैंक में संस्कृति को 17वां स्थान मिलने पर दुर्ग वासियों में खुशी है। संस्कृति के पिता आनंद प्रकाश त्रिवेदी भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय की मेकॉन लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं।

संस्कृति शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है।

वे हमेशा टॉपर्स में रही हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने 352 वीं रैंक प्राप्त की थी। अपने सेकेंड अटैंप्ट में 17वां स्थान हासिल किया है। वर्तमान में संस्कृति त्रिवेदी इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस में कार्यरत हैं। वह फिलहाल फरीदाबाद में ट्रेनिंग ले रही हैं। संस्कृति तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। बड़ी बेटी अदानी ग्रुप में कार्यरत हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा मुंबई आईआईटी में पढ़ाई कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here