Tue, Feb 17, 2026
20 C
Gurgaon

देर रात सरगांव स्टील फैक्ट्री ग्राउंड जीरो पहुंचे उप-मुख्यमंत्री साव ने की राहत कार्यों की समीक्षा

मुंगेली/रायपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार की रात मुंगेली जिले के सरगांव के पास स्थित स्टील फैक्ट्री में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की जानकारी ली। श्री साव की उपस्थिति में साइलो को बड़े क्रेन के माध्यम से उठाया गया। इसी में मजदूर दबे थे।

उप मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि, जिला प्रशासन और आस पास जिलों की पूरी टीम की मदद लेकर बचाव कार्य 36 घंटे से ज्यादा समय तक चला। साइलो बड़ा वजनी था, उसे उठाना बड़ा टास्क था। हर तरह के प्रयास के बाद रेस्क्यू टीम ने साइलो को उठाया। अब बाकी रेस्क्यू ऑपरेशन आसानी से किया जा सकता है। जिन्होंने ने अपनों को खोया उन्हें सरकार और संयंत्र प्रबंधन से हर संभव सहयोग मिलेगा।

श्री साव ने कहा कि, राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन उनकी संपर्क में हैं, हर संभव मदद करेंगे। किसी के परिजन खोए है, उसे वापस लौटा पाना मुश्किल है। परिजनों को जो संभव मदद है, उसे पूरा किया जाएगा।लापरवाही पर कार्रवाई के सवाल पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कंपनी एक्ट के अंतर्गत जांच चल रही है। प्रशासन ने एफआईआर भी दर्ज की है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories