आम आदमी पार्टी : सौरभ भारद्वाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को मिला पंजाब का प्रभार

0
554

नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने पूर्व विधायक एवं मंत्री सौरभ भारद्वाज को पार्टी का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री और आआपा के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और सत्येन्द्र जैन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर आज पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक हुई। बैठक में देश के कई राज्यों में संगठनात्मक बदलाव किए गए। चार राज्यों गोवा, गुजरात, पंजाब और छत्तीसगढ़ के प्रभारी तथा सह प्रभारी तय किए गए हैं और दो राज्यों दिल्ली व जम्मू कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष तय किए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक की ओर से शुक्रवार को विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार गोपाल राय गुजरात के प्रभारी और दुर्गेश पाठक सह प्रभारी होंगे। पंकज गुप्ता गोवा के प्रभारी और अंकुश नारंग, अभाष चंदेला तथा दीपक सिंगला सह प्रभारी होंगे। संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। वहीं मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में हार के बाद पार्टी में यह पहला बड़ा फेर-बदल है। सौरभ भारद्वाज को दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा की शिखा राय से हार का सामना करना पड़ा था।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली की लगभग आधी जनता ने हमें वोट दिया है। अब हम दिल्लीवालों का ख्याल रखते हुए आम आदमी पार्टी के संगठन का विस्तार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here