हजारीबाग: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से पिस्टल की नोक पर 2.52 लाख की लूट

0
310

घटना का विवरण

हजारीबाग, 9 सितंबर (हि.स.)। झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी डामोडीह गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से बदमाशों ने 2.52 लाख रुपये लूट लिए।

कैसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालिका खेलांति कुमारी पूजा कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर सेंटर में पहुंचे। उन्होंने रुपये निकालने की बात कही और जैसे ही इन्वर्टर ऑन किया गया, बदमाशों ने पिस्टल तान दी। संचालिका का मुंह दबाकर बैग में रखे 2.52 लाख रुपये लूट लिए। जाते समय बदमाशों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और बाहर से शटर बंद कर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के गांवों में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here