Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

फतेहाबाद : डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कॉपियो, तीन युवकों की मौत व तीन घायल

फतेहाबाद, 11 मार्च (हि.स.)। जिले के शहर भूना में सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक अनियंत्रित स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकराकर करीब 50 फुट दूर गिरी और पलट गई। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार टोहाना के गांव डांगरा निवासी 27 वर्षीय विक्रम सोमवार को सिरसा जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उसे लेने के लिए उसके पांच दोस्त स्कॉपियो गाड़ी से सिरसा गए थे। आधी रात को सभी युवक विक्रम को साथ लेकर स्कार्पियो से टोहाना लौट रहे थे। गाड़ी विक्रम चला रहा था। बताया गया है कि जैसे ही उनकी गाड़ी भूना में फतेहाबाद रोड पर लार्ड कृष्णा स्कूल के पास पहुंची तभी चालक से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद 50 फुट दूर गिर कर पलट गई। इस हादसे में 34 वर्षीय नरेश निवासी गांव डांगरा और 27 वर्षीय कृष्ण निवासी अमानी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय विक्रम निवासी डांगरा, 28 वर्षीय ईश्वर निवासी जमालपुर, 35 वर्षीय काला पुत्र अमानी तथा 28 वर्षीय सुखविन्द्र निवासी गांव चंदड़ कलां को तुरंत भूना के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन चारों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हिसार के लिए रेफर कर दिया गया। हिसार ले जाते समय सुखविन्द्र ने रास्ते ही दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांचशुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories