Fri, Feb 13, 2026
13 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 45 किलोग्राम का आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

बीजापुर/रायपुर, 28 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पालनार कैंप से शुक्रवार सुबह एरिया डॉमिनेशल के लिए निकली सुरक्षाबलों की टीम ने चेरपाल से दो किमी दूर पालनार रोड पर नक्सलियों के लगाए गए 45 किलोग्राम के आईईडी बरामद किया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि नक्सलियों के सुरक्षाबलों के पार्टी वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किलोग्राम का आइईडी चेरपाल- पालनार मार्ग में लगाया गया था। आईईडी कमांड स्विच सिस्टम से लगाया गया था, जिसका स्विच लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। नक्सली इससे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही सीआरपीएफ और डीआरजी जवानों ने इसे डिफ्यूज कर दिया। जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

बीजापुर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 222 वीं बटालियन का एक दल पालनार शिविर से गश्त पर रवाना हुआ था।आज सुबह वापसी के दौरान लगभग 8:30 बजे चेरपाल गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर पालनार मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग का पता चला।इसमें लगभग 45 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की टीम के द्वारा मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ और दूर तक मिट्टी उड़ी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories