Tue, Feb 10, 2026
25 C
Gurgaon

सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई, बाहर से नारियल, माला और प्रसाद लाने पर 11 मई से पाबंदी

मुंबई, 10 मई (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में मुंबई के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर प्रशासन ने मुंबई पुलिस की सलाह पर 11 मई से मंदिर में बाहर से नारियल, माला और प्रसाद लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मंदिर के ट्रस्टी भास्कर शेट्टी के मुताबिक सुरक्षा कारणों से मुंबई पुलिस ने हमें नारियल और अन्य प्रसाद पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने बताया कि सिद्धिविनायक मंदिर आतंकियों की हिट लिस्ट में है इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में हाल ही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें सुरक्षा उपायों के बारे में चर्चा की गई।

सदा सरवणकर ने बताया कि भक्तों की जांच की जा सकती है लेकिन भगवान को चढ़ाए गए फूलों और नारियल की जांच नहीं की जा सकती। इसलिए मंदिर में बाहर से लाये जाने वाले नारियल, फूलमाला पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर प्रशासन ने इस संबंध में फूल विक्रेताओं से चर्चा की है। श्रद्धालुओं को फूलमाला मंदिर परिसर में ही उपलब्ध करवाई जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories