Wed, Mar 11, 2026
22 C
Gurgaon

मालगाड़ी से टकराकर वरिष्ठ गुड्स गार्ड की मौत

— जखौरा स्टेशन के समीप मालगाड़ी स्टेबल के दौरान हुआ हादसा

झांसी, 11 मार्च (हि.स.)। सोमवार की शाम मंडल के जखौरा रेलवे स्टेशन पर एक हादसे में सीनियर गुड्स गार्ड देवेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब गार्ड मालगाड़ी को स्टेबल कर हैण्ड ब्रेक कसते समय थ्रू जा रही पायथन मालगाड़ी से टकरा कर मौत का शिकार हो गया।

ट्रेन मैनेजर (गार्ड) देवेंद्र कुमार सोमवार को झांसी से मालगाड़ी लेकर निकले थे। सूत्रों की मानें तो सामान्यतः रेल कर्मचारियों की ड्यूटी 8 घंटे की होती है, लेकिन देवेंद्र कुमार 10 घंटे से लगातार काम कर रहे थे। इसको देखते हुए मालगाड़ी को जखौरा स्टेशन पर स्टेबल किया जाना था, किंतु खेदजनक यह रहा कि उक्त मालगाड़ी को स्टेबल करते समय उनकी मदद के लिए स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके कारण देवेंद्र कुमार संरक्षा विहीन घटना के शिकार होकर जान गंवा बैठे।

इस मामले में घटना स्थल से गार्ड का पार्थिव शरीर को उठा कर महाकाल एक्सप्रेस से झांसी लाकर मंडलीय रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ट्रेन मैनेजर व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि पहुंच गए। इसके अलावा एडीआरएम व सीनियर डीओएम भी अन्य अधिकारियों के साथ पहुंच गए। अस्पताल में विधिक कार्रवाई की गई है। इस घटना से देवेंद्र के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

इस सम्बंध में उत्तर मध्य रेलवे पर जारी शुद्धि पत्र 79 का विरोध उमरे कर्मचारी संघ एवं आल इंडिया गार्ड काउंसिल ने सभी स्तर पर करते हुए रेल प्रशासन को ज्ञापन भी भेजे हैं। उक्त दोनों संगठन ने रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए संयुक्त प्रक्रिया 13 नवम्बर 24 को अक्षरशः लागू करने की मांग की गई है।

इस दु:खद घटना के कारण उमरे कर्मचारी संघ सहित पूरे देश के ट्रेन मैनेजर संवर्ग में भयंकर रोष व्याप्त है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्स एप, एक्स पर इस घटना की खबर फैलते ही रेल प्रशासन को कठघरे में खड़ा करने के संदेशों की बाढ़ सी आई है।

स्थानीय कर्मचारियों ने भी रेलवे प्रशासन से इस मामले में जांच और कर्मचारियों के लिए उचित कार्य समय सुनिश्चित करने की मांग की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories