Sun, Feb 1, 2026
18 C
Gurgaon

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स–निफ्टी फिसले

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (हि.स.)।
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने आज की शुरुआत गिरावट के साथ की। ओपनिंग के बाद कुछ मिनट तक लिवाली का सपोर्ट मिला और दोनों सूचकांकों में हल्की रिकवरी भी दिखी, लेकिन जल्द ही मंदड़ियों की बिकवाली हावी हो गई, जिससे बाजार फिर फिसल गया।

सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 353 अंक टूटा

बीएसई सेंसेक्स आज 316 अंक नीचे 85,325.51 पर खुला था। शुरुआती खरीदारी के चलते सूचकांक ने लगभग 200 अंक की रिकवरी की, लेकिन 10 मिनट बाद ही तेज बिकवाली आने से बाजार दोबारा कमजोर पड़ गया।
सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 353.45 अंक गिरकर 85,288.45 पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी भी 98 अंक कमजोर

एनएसई निफ्टी ने आज 66.65 अंक टूटकर 26,087.95 से शुरुआत की। शुरुआती लिवाली ने इसे 70 अंकों की रिकवरी दिलाई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली के कारण निफ्टी दबाव में आ गया।
सुबह 10 बजे तक निफ्टी 98.85 अंक गिरकर 26,076.90 पर कारोबार कर रहा था।

कौन से शेयर चढ़े, कौन गिरे?

मजबूत शेयर (0.38%–1.11% बढ़त)

  • एशियन पेंट्स
  • डॉक्टर रेड्डीज
  • मारुति सुजुकी
  • बजाज फाइनेंस
  • जियो फाइनेंशियल

कमजोर शेयर (0.36%–1.25% गिरावट)

  • आईसीआईसीआई बैंक
  • एक्सिस बैंक
  • टाइटन
  • बजाज फिनसर्व
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज

2,059 शेयरों में ट्रेडिंग, ज्यादातर लाल निशान में

सुबह के कारोबार में कुल 2,059 शेयर सक्रिय थे।

  • 833 शेयर हरे निशान में
  • 1,226 शेयर लाल निशान में थे

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 9 शेयर बढ़त में थे, जबकि 21 गिरावट में रहे। निफ्टी में भी 50 में से 13 ही शेयर हरे निशान में रहे।

पिछले कारोबारी दिन भी रहा था दबाव

सोमवार को सेंसेक्स 64.77 अंक और निफ्टी 27.20 अंक टूटकर बंद हुए थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories