Tue, Mar 3, 2026
18 C
Gurgaon

मानेसर नगर निगम में भाजपा को झटका, निर्दलीय प्रत्याशी डा. इंद्रजीत ने मारी बाजी

-पूरी सरकार मिलकर भी नहीं निकाल पायी मानेसर मेयर सीट

-मंत्रियों के बड़े बोल भी मानेसर की जनता का नहीं जीत पाए दिल

-गैंगस्टर की पत्नी होने के नाते भी भाजपा ने खूब किया बदव

गुरुग्राम, 12 मार्च (हि.स.)। जिला गुरुग्राम में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को मानेसर में मायूसी हाथ लगी। पूरा जोर लगाने के बाद भी भाजपा मानेसर की सीट पर फतह हासिल नहीं कर पाई। बुधवार को हुई मतगणना में मानेसर में भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी डा. इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल कर ली। उन्हें मानेसर नगर निगम की पहली मेयर होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

गुरुग्राम नगर निगम व मानेसर नगर निगम पूरे हरियाणा में भाजपा के लिए सबसे अहम थे। हालांकि सभी जगह पर भाजपा ने जीत के दावे किए थे। भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार में खूब दांव-पेंच लगाए गए। गुरुग्राम से ज्यादा फोकस मानेसर नगर निगम में ही रहा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ङ्क्षसह समर्थित भाजपा के मेयर प्रत्याशी सरपंच सुंदर लाल यादव की जीत के लिए सिर्फ राव नरबीर सिंह ही नहीं, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मानेसर की जनता को लुभाने के लिए खूब प्रयास किए। औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते मानेसर में पूर्वांचल का भी अच्छा-खासा वोट बैंक है। वहां पर दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को बुलाकर पूर्वांचलियों का वोट लेने के प्रयास किए गए। इसके बाद भी भाजपा मानेसर की सीट नहीं निकाल पाई। भले ही मंत्री राव नरबीर सिंह ने मेयर बनीं निर्दलीय प्रत्याशी डा. इंद्रजीत यादव को लेकर गुंडे-बदमाश जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके जनता का माइंंड वॉश करने का प्रयास किया, लेकिन नतीजों से पता चला कि वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुडग़ांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह की चुनाव से दूरी भी भाजपा प्रत्याशी की हार का कारण बतायी जा रही है क्योंकि यहां से उनकी पसंद के नेता को भाजपा ने टिकट नहीं दी। इसलिए चुनाव में वे सक्रिय नजर नहीं आए। हालांकि उन्होंने विदेश में रहना इसका कारण बताया। चुनाव के अंत में उनका एक वीडियो जारी हुआ, जिसमें उन्होंने जनता से वोटों की अपील की। हालांकि उस वीडियो को लेकर भी सवाल खड़े हुए कि वह एआई तकनीक से तैयार किया गया है। उस वीडियो पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया। आखिरकार निर्दलीय प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की नाम राशि डा. इंद्रजीत यादव ने मेयर का चुनाव जीतकर मानेसर की बाजी को पलट दिया। मानेसर की जनता ने भाजपा का विजय रथ रोक दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories