Fri, Feb 13, 2026
24 C
Gurgaon

होटल में डकैती के सात आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। पश्चिमी दिल्ली जिले पंजाबी बाग थाना पुलिस ने एक होटल में बीती 29 मई की सुबह करीब 3 बजे हुई डकैती की वारदात को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने उक्त मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से लूटी गई 39,000 रुपये की नकदी, दो मोटरसाइकिल, वारदात के दौरान पहने गए कपड़े और दो चाकू बरामद किए गए हैं।

पश्चिमी जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने शनिवार को बताया कि होटल ‘सैफ्रॉन गोल्डन’ में सातों आरोपित दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे। इनमें से चार आरोपित होटल के अंदर दाखिल हुए और तीन बाहर निगरानी के लिए खड़े रहे। होटल में घुसने वाला एक आरोपित ‘ब्लिंकिट’ कंपनी की डिलीवरी ब्वॉय की टी-शर्ट पहने हुए था। जिसने वारदात से पहले करीब आधा घंटा पहले होटल की रेकी भी की थी। आरोपितों ने होटल के रिसेप्शन पर मौजूद स्टाफ को चाकू दिखाकर 50 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। पुलिस नेहोटल कर्मचारियों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान एक आरोपित ने खुलासा किया कि वह पहले इसी होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम कर चुका था और उसे रिसेप्शन पर कैश की जानकारी थी। उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान पीरा गढ़ी कैंप निवासी चंदन (20), बसई दारापुर निवासी शिवम (21), सुदर्शन पार्क निवासी उपेंद्र (22), फरीदाबाद निवासी दर्शन (24) और तीन नाबालिग के रूप में हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories