Sun, Feb 8, 2026
16 C
Gurgaon

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

जयपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। नए पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान के मौसम को अचानक बदल दिया है। इसका बड़ा असर शनिवार को देखने को मिला, जब 20 से ज्यादा जिलों में अचानक तेज हवा चलीं। आंधी के साथ बारिश हुई और कुछ जिलों में ओले भी गिरे, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से इसका असर खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद 14 से 16 तक प्रदेश में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल से लू चलने लगेगी। इसका कहर 16 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसमें जैसलमेर क्षेत्र में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने की संभावना है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 14 अप्रैल से लू का नया दौर शुरू होने की संभावना है। 15-16 अप्रैल को लू की तीव्रता और क्षेत्र में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। 16 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में लू और प्रचंड लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा 29.0 मिमी बारिश अलवर के बहादुरपुर में हुई। सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री तापमान कोटा में रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हवा में नमी की औसत मात्रा 08 से 80 फीसदी के बीच रही।

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार रविवार यानी 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा आज से अगले चार-पांच दिनों में तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories