Fri, Mar 6, 2026
32 C
Gurgaon

एसजीपीसी का दावा- भारत-पाक तनाव के बीच सेना ने दरबार साहिब पर नहीं लगाई एयर गन

चंडीगढ़, 20 मई (हि.स.)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भारतीय सेना के उस बयान को सिरे से खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि भारत-पाक तनाव के बीच हरिमंदिर साहिब में हवाई सुरक्षा गन लगाई गई थी। सचखंड हरिमंदिर साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने सेना के बयान को पूरी तरह से हैरान करने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर जिला प्रशासन की तरफ से शहर में ब्लैक आउट के दौरान जारी किए गए निर्देशों के दौरान दरबार साहिब प्रबंधन ने पूरा सहयोग किया है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि दरबार साहिब की बाहरी तथा ऊपरी लाइटों को तय समय पर बंद किया गया। दरबार साहिब की मर्यादा के अनुसार लाइटों को चलाया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल का यह दावा गलत है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुख्य ग्रंथी की तरफ से सेना को सचखंड हरिमंदिर साहिब में अपनी हवाई सुरक्षा गन लगाने की स्वीकृति दी गई थी। दरबार साहिब प्रबंधन की तरफ से ऐसी कोई स्वीकृति नहीं दी गई और न ही ऐसा कोई घटनाक्रम हुआ है।

उन्होंने कहा कि दरबार साहिब समूह, लंगर हाल, अखंड पाठ वाले स्थान तथा अन्य संबंधित गुरू स्थानों पर रोजाना चलने वाली मर्यादा जरूरी होती है, जिसमें किसी को भी बिघ्न डालने का अधिकार नहीं है। भारत-पाक तनाव के दौरान भी मर्यादा का पूरी तरह से पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के समय किसी भी गुरू स्थान पर लाइटें बंद नहीं की गई। इस बीच एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ब्लैकआउट के समय जिला प्रशासन की सभी हिदायतों का पालन किया गया है। सेना की तरफ से हवाई गन लगाने के संबंध में न तो किसी ने संपर्क किया और न ही यहां ऐसी कोई गन लगाई गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories