Tue, Feb 3, 2026
12 C
Gurgaon

शादी के मंडप से लापता युवती का प्रेमी संग पेड़ से लटका मिला शव

बाराबंकी, 7 मई (हि.स.)। मसौली थाना क्षेत्र में बुधवार काे एक पेड़ से प्रेमी युगलाें के शव फंदे से लटके मिले हैं। इनमें प्रेमिका की पहचान शादी के मंडप से लापता युवती के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने शवाें का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर मजरे भरथीपुर में पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित मायाराम चौहान की आम की बाग़ में एक ही साड़ी के फंदे से एक युवती व युवक के शव लटके मिले। बुधवार की सुबह दाे शवाें काे पेड़ से लटका देख ग्रामीणाें की भीड़ आ गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने

शवाें काे नीचे उतारा और शिनाख्त किया। दाेनाें मृतक प्रेमी युगल थे। इनमें शिल्पा यादव (22) पुत्री राज बहादुर यादव व भानू प्रताप सिंह (28) पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी लालपुर मजरे भरथीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने फारसेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने बताया कि दाेनाें मृतक प्रेमी युगल थे। इनमें युवती की शादी 5 मई को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर सरैया निवासी राकेश यादव का पुत्र सुनील कुमार के साथ हाेनी थी। बारात के पहुंचने पर दुल्हन अचानक गायब हाे गई थी। लापता दुल्हन के पिता ने अपने छोटे भाई धर्मराज की पुत्री के साथ विवाह की रस्म कराते हुए बारात काे विदा किया था। इस मामले में युवती की तलाश पुलिस कर रही थी।शादी के रस्माें के बीच से लापता युवती का आज शव पेड़ से फंदे के सहारे प्रेमी संग लटका मिला है। माैके से जांच में प्रेमी युगल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती शिल्पा की तरफ लिखा गया है कि हम दोनों की मौत में दोनों परिवारों की कोई गलती नहीं है। हम दोनों लोग एक साथ जी नहीं सकते हैं तो एक साथ मर सकते हैं। घटनास्थल से मृतक युवक की बाइक भी बरामद हुई है। शवाें काे कब्जे में लेकर फारसेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories