गरुड़ कमांडो शहीद नीलेश नयन का आठवां शहादत दिवस सुल्तानगंज में धूमधाम से मनाया गया

0
275

भागलपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज स्थित भीरर्खुद पंचायत में गरुड़ कमांडो शहीद नीलेश नयन का आठवां शहादत दिवस शनिवार को श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद नीलेश नयन के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। पूरे माहौल में “शहीद नीलेश नयन अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे।

क्विज प्रतियोगिता और सम्मान समारोह

शहीद की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा आठ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद के चाचा संजय कुमार सिंह, मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह और अरविंद कुमार मौजूद रहे।

सैनिक संगठन का सम्मान

सैनिक संगठन सुल्तानगंज के सदस्यों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजा दिया। मुखिया चंदन कुमार ने संगठन के सदस्यों को अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान सैनिक संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मुंगेर अध्यक्ष देवकी मंडल, पंकज शर्मा, सुभाष यादव, विभाष कुमार, निरंजन यादव, डॉ. ब्रमदेव नारायण सत्यम, प्रणय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here