Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

हैदराबाद के श्रद्धालु ने विशालाक्षी माता को अर्पित किया रजत मुकुट

वाराणसी, 09 मार्च (हि स)। फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, रविवार को काशी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता विशालाक्षी देवी को आधा किलो वजनी रजत मुकुट धारण कराया गया। यह पवित्र भेंट हैदराबाद के श्रद्धालु ब्रम्हाइया कुराबाला कोटा और जय ने पूरे श्रद्धा से अर्पित

किया। माता के दोनों विग्रहों के लिए दो सुंदर रजत मुकुट भेंट किए गए, जो उनकी आस्था और भक्ति का अद्वितीय प्रतीक बने। इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराए। प्रातः काल माता का पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसके बाद उन्हें नवीन वस्त्र, मनमोहक हार और सुगंधित पुष्पों से अलंकृत किया गया। संपूर्ण विधि-विधान के साथ श्री मिश्र ने माता के दोनों विग्रहों को रजत मुकुट पहनाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्यता और भक्ति से आलोकित हो उठा।

अलंकरण के उपरांत माता की महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जयकारों और मंत्रोच्चार से गूंजते मंदिर में भक्तों ने श्रद्धा और भावुकता के साथ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। रजत मुकुट की यह भव्य भेंट और दिव्य श्रृंगार देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो गए। माता विशालाक्षी का यह दिव्य रूप भक्तों के हृदय में सदा के लिए अमिट स्मृति बनकर बस गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories