हिमाचल के पर्यटन स्थलाें को बढ़ावा दे राज्य सरकार : शान्ता कुमार

शिमला, 30 दिसंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन अब पूरे जोर पर है और विशेष रूप से शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शिमला में एक लाख से अधिक गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और होटलों में जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पर्यटक भयंकर सर्दी में बाहर सोने को मजबूर हो गए हैं।

शान्ता कुमार ने साेमवार काे एक बयान में कहा कि हिमाचल केवल शिमला और मनाली तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य में कई अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जिनके बारे में पर्यटकों को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह इन अन्य आकर्षक स्थानों को बढ़ावा दे और पर्यटकों को वहां यात्रा के लिए प्रेरित करे।

उन्होंने एक पुरानी याद साझा करते हुए कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री थे, तब वह कुल्लू से उन्हें लेकर जा रहे थे। रास्ते में धौलाधार की बर्फ से ढकी हुई पर्वत श्रृंखला को देखकर अटल जी बहुत प्रभावित हुए थे। अटल ने कहा था, “मैं विदेश मंत्री हूं और पूरी दुनिया घूम चुका हूं, लेकिन बर्फ से ढकी धौलाधार का ऐसा दृश्य विश्व में बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है।”

शान्ता कुमार ने पालमपुर के स्वास्थ्य केंद्र की भी सराहना की,ल जो अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हजारों पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ-साथ बर्फ से ढकी धौलाधार को देखने के लिए भी यहां आते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories