Sat, Feb 14, 2026
25 C
Gurgaon

श्रीनाथ पेपर ने निवेशकों को किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट पर पहुंचे शेयर

– आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 24 प्रतिशत का नुकसान

नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। पेपर प्रोडक्ट सप्लाई करने वाली कंपनी श्रीनाथ पेपर के शेयरों ने आज कंपनी के आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 44 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 8.80 रुपये यानी 20 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 35.20 रुपये के भाव पर हुई। आईपीओ निवेशकों को उस समय और झटका लगा, जब लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली के दबाव में ये शेयर टूट कर 33.44 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 24 प्रतिशत का नुकसान हो गया।

श्रीनाथ पेपर का 23.36 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 से 28 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ये आईपीओ रिटेल इन्वेस्टर्स के दम पर ओवरऑल 1.85 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 3.18 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 53.10 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 1.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 4.38 करोड़ रुपये और 2023-24 में 4.39 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 9 महीने यानी अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच कंपनी को 2.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है। इस अवधि में कंपनी 78.62 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर चुकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories