Fri, Feb 27, 2026
23 C
Gurgaon

श्री शीतला माता मंदिर में समाजसेवी ललित पाराशर ने भेंट किया वाटर कूलर, श्रद्धालुओं को राहत

श्री शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भेंट, समाजसेवी ललित पाराशर का पुण्य कार्य

गुड़गांव, 4 अगस्त 2025 (हि.स.) — उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री शीतला माता मंदिर में आज एक अनुकरणीय कार्य हुआ, जब गुड़गांव विकास मंच के वरिष्ठ सदस्य और समाजसेवी ललित पाराशर ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया।

इस पुण्य अवसर पर उनके पूज्य माता-पिता सतबीर पाराशर और माताजी भी उपस्थित रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित जय भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस सेवा कार्य का शुभारंभ कराया।

समाजसेवा की मिसाल

ललित पाराशर ने कहा, “हमें अपनी नेक कमाई से मंदिर, गौशाला, वृद्धाश्रम व नेत्रहीन विद्यालय जैसे संस्थानों में सेवा अवश्य करनी चाहिए। यह आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार देने का माध्यम है।” उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि मंदिर प्रशासन को सहयोग देकर धर्म व समाज दोनों की सेवा करें।

मौजूद रहे गणमान्य

इस मौके पर मंदिर स्टाफ से अजय कुमार शर्मा, मंगत सैनी, प्रभु शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार और मंदिर अधिकारी यज्ञदत्त शर्मा ने इस सेवा कार्य के लिए ललित पाराशर व उनके परिवार को बधाई दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories