Tue, Feb 24, 2026
15 C
Gurgaon

जेल से ही लोगों को फोन कर धमकी दे रहा शेख शाहजहां, परिवार ने ईडी से की शिकायत

कोलकाता, 19 मार्च (हि. स.)। संदेशखाली के पूर्व तृणमूल नेता शेख शाहजहां पर जेल में रहते हुए एक परिवार को धमकी देने का आरोप लगा है। परिवार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उत्तर 24 परगना के पुराना सरबेड़िया इलाके में रहने वाले मंडल परिवार ने आरोप लगाया है कि शेख शाहजहां के समर्थक मफिजुल मोल्ला ने दो दिन पहले उनके घर फोन किया था। परिवार के मुखिया रविन मंडल ने फोन उठाया, तो उन्हें कहा गया कि भाई ने फोन किया है, बात करो। इसके बाद कॉल पर मौजूद शख्स ने कहा, “मैं शेख शाहजहां बोल रहा हूं। बहुत बढ़ गए हो, बाजार को लेकर ज्यादा हंगामा कर रहे हो। तुम्हारे घर पर हमला होगा, बमबारी होगी, बाहर निकलना बंद कर दूंगा।”

मंडल परिवार का दावा है कि जिस ‘शेख शाहजहां मार्केट’ के नाम से बड़ा बाजार इलाके में स्थित है, वह उनकी पैतृक जमीन पर बनाया गया है। परिवार का आरोप है कि शेख शाहजहां ने जबरन इस जमीन पर कब्जा कर बाजार बनवाया था।

इस मामले को लेकर परिवार ने ईडी और सीबीआई से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने बाजार पर छापा भी मारा था। परिवार का कहना है कि शाहजहां और उनके समर्थक लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं ताकि वे शिकायत वापस ले लें।

परिवार की बुजुर्ग सदस्य शिखा मंडल ने कहा कि फोन पर धमकी मिलने के बाद हम डरे हुए हैं। घर के गेट को बंद करके बैठे हैं। बाजार जाने की हिम्मत नहीं हो रही। पड़ोसियों से सामान मंगवाना पड़ रहा है।

हालांकि, जिस नंबर से कॉल आया था, उसके मालिक मफिजुल मोल्ला ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है, यह सब झूठे आरोप हैं।

शेख शाहजहां को पांच जनवरी को राशन घोटाले की जांच के दौरान ईडी की टीम पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसके खिलाफ जमीन कब्जे, अवैध उगाही और महिलाओं के शोषण के आरोप लगे, जिसके विरोध में संदेशखाली में बड़ा आंदोलन हुआ।————

इस मुद्दे पर भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने राज्य सरकार को घेरा, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को “साजिश” बताया। फिलहाल शाहजहां 13 महीने से जेल में बंद हैं, लेकिन अब उन पर जेल से ही धमकी देने के आरोप सामने आ रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories