सीईओ पोहरी के समर्थन में 200 से अधिक सरपंच लामबंद

0
190

शिवपुरी, 4 मार्च (हि.स.)। शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद के 4 जनपद सदस्य के द्वारा कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन देकर सीईओ पोहरी को हटाने एवं उनके द्वारा दुर्व्यवहार करने के सम्बन्ध में अवगत कराया था जिसके विरोध में मंगलवार को 200 से अधिक सरपंच , सचिव , ग्राम रोजगार सहायक ,जनपद स्टाफ लामबंद होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर शिवपुरी के नाम से एसडीएम पोहरी को ज्ञापन दिया गया।

सरपंच संघ ,सचिव संघ ,ग्राम रोजगार सहायक संघ ,जनपद स्टाफ संघ के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद सीईओ बेहद ईमानदार , स्वच्छ छवि के सीईओ है जिसके कारण कुछ जनपद सदस्य जो गलत काम के लिए दवाब बना रहे थे जब हमारे सीईओ साहब ने इनके गलत काम करने के मंसूबे पर पानी फेर दिया तब इनके द्वारा दवाब बनाने के लिए कलेक्टर को जूठा ज्ञापन दिया गया।

और रही बात विकास कार्यों की तो जबसे जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा पोहरी में पदस्थ हुए ,सभी काम तेजी से हो रहे हैं ,शासन की विभिन्न योजनाओ में जनपद पोहरी अव्वल रहने लगा है ,जनमन में प्रदेश ही नहीं अपितु देश स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है जो एक ऐतिहासिक बात है जनपद पोहरी के लिए।

इसी के साथ जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा सभी को साथ लेके ,सभी के काम समय पर निबटाने वाले सीईओ है अगर इनको यहाँ से हटाया जाता है तो कुछ जनपद सदस्य जो कि गलत कार्य कराने वाले जनपद सदस्य है , वह अपने हितों के लिए षड्यंत्रपूर्वक हटाना चाहते हैं। अत: अगर गिर्राज शर्मा को पोहरी से हटाया जाता है तो हम सभी हड़ताल पर जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here