Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब में बाढ़ पीड़ित किसानों से करेंगे मुलाकात

शिवराज सिंह चौहान पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, 3 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को पंजाब के बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा करेंगे और पीड़ित किसानों से मिलेंगे।

कृषि मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय मंत्री 4 सितंबर को सुबह दिल्ली से अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से सीधे बाढ़ पीड़ित किसानों और अन्य प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और उच्चस्तरीय बैठक

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शिवराज सिंह एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, किसानों को हुए नुकसान और राहत कार्यों को तेजी से लागू करने के उपायों पर चर्चा होगी।

केंद्र सरकार का संदेश

उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह ने पहले दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक में पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और फसलों को हुए नुकसान को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्थिति का जायजा लेने पंजाब जाएंगे। उन्होंने किसानों से भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

पंजाब के किसानों के लिए राहत उपाय

शिवराज सिंह चौहान की यह पहल बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए महत्वपूर्ण राहत और सहारा साबित होगी। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा किसानों को नुकसान की वास्तविक स्थिति समझने और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद करेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories