Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में गोलीबारी, 11 लोग घायल

वाशिंगटन, 26 मई (हि.स.)। अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के एक तटीय शहर में हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यह गोलीबारी लिटिल रिवर शहर में रात करीब 10 बजे से पहले पुलिस मेमोरियल डे वीकेंड के मौके पर हुई। साउथ कैरोलीना राज्य के उत्तर में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण और पश्चिम में जॉर्जिया और पूर्व में अटलांटिक महासागर है।

एनबीसी न्यूज के अनुसार होरी काउंटी पुलिस विभाग ने बयान में कहा कि लिटिल रिवर के समुदाय में गोलीबारी के बाद और पीड़ितों को निजी वाहनों से अस्पतालों में ले जाया गया। घायलों की स्थिति कैसी है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने समुदाय के सदस्यों को गोलीबारी स्थल के आसपास से दूर रहने की सलाह दी है।

मर्टल बीच पुलिस ने एक अलग बयान में कहा कि गोलीबारी की आवाज सुनकर पहुंचे नॉर्थ मर्टल बीच के एक पुलिस अधिकारी की बंदूक गलती से चल गई। अधिकारी के पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। लिटिल रिवर साउथ कैरोलिना तट के ग्रैंड स्ट्रैंड और उत्तरी कैरोलिना की सीमा के पास 11,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। यह शहर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के चार्टर, बोट क्रूज और कैसीनो बोट के लिए जाना जाता है। यह मर्टल बीच से लगभग 25 मील उत्तर-पूर्व में है

एबीसी न्यूज के अनुसार साउथ कैरोलिना के लिटिल रिवर में पुलिस मेमोरियल डे वीकेंड पर हुई गोलीबारी की घटना में घायलों को पुलिस के पहुंचने से पहले क्षेत्र के अस्पतालों में पहुंचा दिया गया। यह घटना लिटिल रिवर के वॉटसन एवेन्यू पर हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories