Sat, Mar 28, 2026
32 C
Gurgaon

देर रात पैतृक हाथीपुर गांव पहुंचा शुभम का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

–कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी एंबुलेंस के साथ पहुंचे

कानपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कारोबारी शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात हाथीपुर गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसे देखो उसी की आंखें नम नजर आईं। रोते बिलखते परिजन आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले शुभम का शव विशेष विमान से लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। जहां पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से मिलकर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। इसके बाद 14 गाड़ियों के काफिले के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अमौसी एयरपोर्ट से कानपुर स्थित हाथीपुर गांव में एंबुलेंस के साथ पहुंचे।

सन्नाटे के बीच एंबुलेंस के पहुंचते ही चारों तरफ चींख पुकार मच गई। परिजन एक दूसरे के कंधे पर सिर रखकर रोते हुए नजर आए। तो वहीं मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने एंबुलेंस से सबको उतार कर शव डीप फ्रीजर में रखवाया। गुरुवार को महाराजपुर स्थित ड्योढ़ी घाट में राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उधर घटना की पल-पल की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ भी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल होने के लिए गुरुवार को कानपुर पहुंचेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories