Mon, Mar 23, 2026
21 C
Gurgaon

सिरसिया में कार की ठोकर से बाइक सवार कारोबारी की मौत

अररिया, 30 जनवरी(हि.स.)।

अररिया-फारबिसगंज मुख्य सड़क मार्ग में फोरलेन सड़क पर सिरसिया के समीप सड़क कटिंग के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार कारोबारी की मौत हो गई।

बाइक सवार कारोबारी रमेश राम चंद्रदेई हाट से बाइक से लौट रहा था।इसी क्रम में सिरसिया के समीप एक कार संख्या एचआर 98 जी 8402 ने रमेश राम की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल चालक रमेश की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना से गुस्साये परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे।जिससे जाम की हालात पैदा हो गए और फोरलेन सड़क के दोनों साइड गाड़ी की लम्बी कतारें लग गई।सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता दिलीप पटेल ने पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से परिजनों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया।

घटना स्थल पर मौजूद सिमराहा थाना के दरोगा मनीष कुमार यादव,मदन कुमार,शिवजी पासवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अररिया सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने सरकार से पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories